घोड़ाडोंगरीबैतूलमध्य प्रदेशमुलताई

बैतूल: घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के सुमित नामदेव जेईई एडवांस के लिए हुए क्वालीफाइ, जेईई मेन में हासिल किए 97.75 प्रतिशत अंक

Betul: Sumit Namdev of Ghoradongri block qualified for JEE Advanced, scored 97.75 percent marks in JEE Main

बैतूल सतपुड़ा अंचल:- घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम नीमपानी निवासी सुमित नामदेव ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 97.75 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं और अब वे जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हो गए हैं। सुमित आईआईटी कॉलेज में पढ़कर इंजीनियर बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं।
1. सुमित नामदेव, मुकेश नामदेव के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की है। विशेष बात यह है कि उन्होंने यह तैयारी ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से की। उनके इस शानदार प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी की लहर है। पाढर मंडल अध्यक्ष नन्दन यादव, ग्राम के पटेल संदीप मिश्रा, अनीत ठाकुर, बलदेव ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ला, सरपंच संजू अहाके, छोटेलाल धुर्वे, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आदर्श मालवीय, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रतीक रघुवंशी, संजय यादव, अमित नामदेव, संजय प्रजापति और संतोष यादव उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!