चिचोली:-पत्रकार प्रवीण आर्य की भांजी काशवी ने कथक में जीता राष्ट्रीय सम्मान, पुणे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिली तीसरी रैंक
Chicholi: Journalist Praveen Arya's niece Kashvi won national honor in Kathak, got third rank in national competition in Pune.
चिचोली:- इंदौर की प्रतिभावान कथक नृत्यांगना काशवी जायसवाल ने हाल ही में पुणे में आयोजित अखिल भारतीय लोक कला संस्थान की राष्ट्रीय स्तर की कथक प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1. काशवी इंदौर स्थित नाद नमन कथक इंस्टीट्यूट की नियमित छात्रा हैं, और पिछले 5 वर्षों से कथक नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें यह प्रशिक्षण प्रसिद्ध नृत्य गुरू सुरभि क्षितिज एलेन के सान्निध्य में प्राप्त हो रहा है। उनके सधे हुए कदमों और भावपूर्ण प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला।
2. काशवी जायसवाल बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र के पत्रकार प्रवीण आर्य की भांजी हैं और दीपिका शिरीष जायसवाल की सुपुत्री हैं। परिवार और गुरुजनों के मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर काशवी लगातार अपने प्रदर्शन से सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।।उनकी इस उपलब्धि पर इंदौर और चिचोली दोनों ही जगहों में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने इस सफलता पर गर्व करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।