बैतूल:-जल संकट के लिए सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने नगर पालिका को ठहराया जिम्मेदार
Betul: Sevadal Block President Golu Soni held the Municipality responsible for the water crisis
बैतूल:- भीषण गर्मी के बीच शहर में जलसंकट गहराता जा रहा है इस स्थिति को लेकर कांग्रेस सेवादल बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने नगर पालिका प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि शहर में पीने के लिए पानी तक लोगों को नसीब नहीं हो रहा है, जबकि प्रशासन इस पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रहा।
1. गोलू सोनी ने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराना होना चाहिए। अन्य सभी कार्य उसके बाद किए जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण ही शहर की जनता को गर्मी में इस कदर परेशान होना पड़ रहा है। सोनी ने यह भी मांग की है कि जब तक जलसंकट की स्थिति बनी हुई है, तब तक बैतूल नगर में संचालित सभी गाड़ियों के वॉशिंग सेंटरों को बंद कर देना चाहिए ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और आमजन को पीने का पानी मिल सके।