आठनेर: जीवन का आधार है जल: मधु चौहान, जल संसाधनों का संरक्षण ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: दिनेश माकोड़े जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गौमुख पर किया श्रमदान
Aathner: Water is the basis of life: Madhu Chauhan, Conservation of water resources is the greatest virtuous act: Dinesh Makode did Shramdaan at Gaumukh under Jal Ganga Samvardhan Abhiyan

आठनेर सतपुड़ा अंचल:- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड आठनेर के सेक्टर कांवला के ग्राम नडा के समीप स्थित धार्मिक स्थल गौमुख स्थित नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें नदी में फैली गंदगी, काई, पन्नियां, प्लास्टिक बॉटल, कपड़े, अगरबत्ती के पैकेट इत्यादि को निकाल कर जल को तथा किनारों को स्वच्छ किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। यह मनुष्य, जानवरों और पेड़ो के साथ ही कृषि, उद्योगों, कल कारखानों के लिए भी बहुत आवश्यक है। जल इस सृष्टि के लिए अनमोल है इसलिए हमें इसका संरक्षण करना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
1. नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े ने कहा की हमें जल का सदउपयोग करना चाहिए, जल प्रदूषण को रोकना चाहिए और जल संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए। आज सभी मनुष्यों के लिए सबसे बड़ा पुण्य का कार्य यही है। हम सबको जल के बारे में लोगों को जागरूक कर उन्हें जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप परामर्शदाता आशुतोष सिंह चौहान सहित सेक्टर कांवला के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राएं तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा जल संरक्षण का संकल्प लेकर भोजन प्रसादी के साथ किया गया।